
1. ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद, अब कब खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? जानें यहाँ
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, विराट और रोहित के लिए आगामी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जिसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे श्रृंखला से होगी। यह श्रृंखला 30 नवंबर को राँची से शुरू होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर और 6 दिसंबर को वाइजैग में ये दोनों खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। तो वहीं, जनवरी 2026 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और वनडे मैच खेलेगी, जो क्रमशः 11 जनवरी को वडोदरा, 14 जनवरी को राजकोट और 18 जनवरी को इंदौर में खेले जाएंगे।
2. AUS vs IND 2025: ‘गौतम गंभीर को इतने बदलाव करने की कोई आवश्यकता नहीं’ पूर्व सेलेक्टर का चौंकाने वाला बयान
1983 के विश्व कप विजेता खिलाड़ी व पूर्व बीसीसीआई सेलेक्टर रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने हाल ही में अपने बयान में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच, गौतम गंभीर को सलाह दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एकदिवसीय श्रृंखला हारने के बाद हड़बड़ाहट के चलते टीम में ज़्यादा बदलाव न करें। भले ही भारतीय दल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी रहा हो, परंतु भारतीय टीम ने 2024 से इस फॉर्मेट में असंगत प्रदर्शन किया है।
3. Ranji Trophy 2025-26: करुण नायर ने शानदार शतक जड़, भारतीय चयनकर्ताओं को दिया करारा जबाव!
भारतीय दाएं हाथ के बल्लेबाज़ करुण नायर ने हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम में अपनी वापसी करते हुए, इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैचों में भाग लिया था। लंबे समय बाद वापसी कर रहे नायर, चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में विफल रहे जिसके कारण उन्हें वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया।
करुण नायर, रणजी क्रिकेट के एक दिग्गज बल्लेबाज हैं, और कर्नाटक के लिए तीन साल के एक लम्बे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। पिछले कुछ साल वे विदर्भ की रणजी टीम का हिस्सा थे। नायर ने रणजी क्रिकेट 2025 की शुरुआत शानदार तरीके से की और गोवा के विरुद्ध पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 174 रन बनाए और सेलेक्टर को करारा जबाव दिया।
4. अभिषेक नायर को हेड कोच नियुक्त कर सकती है KKR: रिपोर्ट्स
आईपीएल टीम और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम पिछले कुछ समय से केकेआर मैनेजमेंट सेटअप में मौजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सहायक कोच अभिषेक नायर को हेड कोच नियुक्त कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वह टीम में पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित को रिप्लेस करेंगे, जिन्होंने हाल में ही केकेआर से अलग होने का फैसला किया है।
5. एशेज सीरीज के पहले मैच से बाहर हुए पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ संभालेंगे टीम की कमान
आगामी एशेज सीरीज 2025-26 पर्थ में खेले जाने वाले एशेज के पहले टेस्ट से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज के पहले टेस्ट में अब स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से कमिंस के बाहर होने की जानकारी देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया है, मगर अभी तक गेंदबाजी का अभ्यास शुरू नहीं किया है।
6. Womens World Cup 2025: सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय महिला टीम का ये खिलाड़ी हुई चोटिल
जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय टीम ने अपने पहले खिताब की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने से पहले ही उसे जोरदार झटका लगा है। टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल बुरी तरह चोटिल हो गईं, जिसके चलते वो मैदान से बाहर चली गईं और अब उनके सेमीफाइनल में खेलने पर संदेह बना हुआ है।
7. जारी रणजी में 159 रनों की पारी के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
जारी रणजी ट्राॅफी 2025-26 में मुंबई की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरे राउंड में अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 159 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। रहाणे ने इस यादगार पारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए टीम इंडिया में अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया। रहाणे ने कहा, मैं जानता हूं कि मैं कितना अच्छा खिलाड़ी हूं। मैं बाहर का शोर नहीं सुनता। मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में मेरी जरूरत थी। अनुभव मायने रखता है, उम्र सिर्फ एक नंबर है। रोहित और विराट के लिए बहुत खुश हूं। उनकी बल्लेबाजी से पता चला कि अनुभव मायने रखता है और उम्र सिर्फ एक नंबर है।
8. बीसीसीआई वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट को शामिल करे, पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे मैच के दौरान अनुभवी बल्लेलबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। इस पारी के बाद, पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कार ने इंडिया टुडे से कहा- “जिस क्षण उन्होंने इस दौरे के लिए खुद को उपलब्ध कराया, यह स्पष्ट हो गया कि वे 2027 विश्व कप के लिए वहां मौजूद रहना चाहते हैं। आगे चाहे जो भी हो, वे रन बनाएं या न बनाएं, उनके पास जो क्षमता और अनुभव है, अगर वे उपलब्ध हैं, तो उनका टीम में होना निश्चित करिए।”










