3 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जो इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच बन सकते हैं

जुलाई 13, 2026

Spread the love
Gary Kirsten and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

हाल में ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम में टेस्ट कोच की सेवाओं से मुक्त कर दिया है। पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के खेल से रिटायरमेंट के एक हफ्ते बाद ही, मैकुलम को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया।

साल 2022 में जब ईसीबी ने मैकलुम को इंग्लिश टीम का टेस्ट कोच नियुक्त किया था, तो उनके मार्गदर्शन और बेन स्टोक्स की लीडरशिप में टीम ने बैजबाॅल (Bazball) नामक एक आक्रामक क्रिकेट खेला, जिसकी क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली। हालांकि, इस खेल की वजह से इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा सफलता नहीं मिली, क्योंकि वह एक भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना पाई।

बैजबाॅल एरा के अंतगर्त इंग्लैंड ने कुल 49 टेस्ट मैच खेले, जिसमें इंग्लैंड ने 27 टेस्ट मैच जीते, 20 हारे और 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। खैर, अब जब ईसीबी ने ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट कोच के पद से हटा दिया है, तो ऐसे में उसे टीम के नए हेड कोच की तलाश है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये 3 खिलाड़ी इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच बनने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं:

1. गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten)

Gary Kirsten (Photo Source: X)

इन्होंने भारत को 2011 ODI वर्ल्ड कप जिताया और टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुँचाया। ये अनुशासित और तकनीकी रूप से मजबूत टेस्ट टीमें बनाने के लिए जाने जाते हैं। इनके पास इंटरनेशनल कोचिंग का काफी अनुभव है और इंग्लैंड की टीम को फिर से खड़ा करने के लिए इन्हें एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है