Bcci ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

मई 20, 2026

Spread the love
BCCI (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर साफ किया है कि घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाना और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना उसकी प्राथमिकता है। नए सीजन में सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 स्तर पर कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। घरेलू सीजन की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से प्रतिष्ठित दुलीप ट्रॉफी के साथ होगी। यह टूर्नामेंट छह जोनल टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा।

बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित करने का फैसला बरकरार रखा है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम देना और लंबे प्रारूप के क्रिकेट को बढ़ावा देना है। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में इस बार 32 टीमें चार समूहों में हिस्सा लेंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें शामिल होंगी।

आगामी सीजन में एक बड़ा बदलाव यह भी देखने को मिलेगा कि कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी विनर्स बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मुकाबले की वापसी हो रही है। यह मैच 1 से 4 अक्टूबर 2026 के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई का मानना है कि इस मुकाबले से अंडर-23 खिलाड़ियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

इसके अलावा आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और विज्जी ट्रॉफी को वनडे फॉर्मेट से बदलकर टी20 टूर्नामेंट बना दिया गया है।

बीसीसीआई ने कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों को बेंगलुरु और मैसूर में कराने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों की टीमों के बीच संतुलित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना है, खासकर जनवरी के मौसम को ध्यान में रखते हुए।

वहीं विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) को घरेलू कैलेंडर में पहले आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अब नवंबर से जनवरी के बीच खेला जाएगा ताकि खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी और मैच शेड्यूल मिल सके। कुल मिलाकर, बीसीसीआई का नया घरेलू कैलेंडर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

BCCI घरेलू सत्र 2026-27: लीग और नॉकआउट मैच के वेन्यू

प्रतियोगिताआरंभ करने की तिथिअंतिम तिथिशुरुआत की तारीख समाप्ति तिथिलीग स्थल वेन्यू
दुलीप ट्राॅफीअगस्त 23, 202610 सितंबर, 2026CoE, बेंगलुरु
ईरानी कप1 अक्टूबर, 20265 अक्टूबर, 2026श्रीनगर/जम्मू
रणजी ट्राॅफी एलीट11 अक्टूबर, 2026फरवरी 04, 2027फरवरी 09, 2027मार्च 03, 2027घर/बाहरघर/बाहर
रणजी ट्राॅफी प्लेट11 अक्टूबर, 202620 जनवरी, 202724 जनवरी, 202728 जनवरी, 2027घर/बाहरघर/बाहर
सैयद मुश्ताक अली एलीटनवंबर 14, 2026नवंबर 26, 2026नवंबर 30, 202606 दिसंबर, 2026मुंबई, विजाग, कोलकाता, मोहालीनागपुर
सैयद मुश्ताक अली एलीट प्लेटनवंबर 14, 2026नवंबर 22, 2026नवंबर 24, 2026नवंबर 24, 2026दीमापुरदीमापुर
विजय हजारे एलीटदिसंबर 14, 2026दिसंबर 29, 202602 जनवरी, 202708 जनवरी, 2027अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची, राजकोटविजाग
विजय हजारे प्लेटदिसंबर 14, 202624 दिसंबर, 202627 दिसंबर, 202627 दिसंबर, 2026इंदौरइंदौर
Col. CKN Winners v ROI (U23)1 अक्टूबर, 20264 अक्टूबर, 2026टीएनसीए
Col. CK Nayudu Trophy Elite12 अक्टूबर, 2026फरवरी 05, 2027फरवरी 10, 2027मार्च , 01 2027घर/बाहरघर/बाहर
Col. CK Nayudu Trophy Plate12 अक्टूबर, 202621 जनवरी, 202725 जनवरी, 202728 जनवरी, 2027घर/बाहरघर/बाहर
Mens U23 State A Trophy Eliteदिसंबर 01, 202613  दिसंबर, 202617 दिसंबर, 202623 दिसंबर, 2026हैदराबाद, कटक, पुणे, जयपुरतिरुवनंतपुरम
Mens U23 State A Trophy Plateदिसंबर 01, 202609 दिसंबर, 202611 दिसंबर, 202611 दिसंबर, 2026चंडीगढ़चंडीगढ़
Vinoo Mankad Trophy Elite08 अक्टूबर, 202616 अक्टूबर, 202620 अक्टूबर, 202627 अक्टूबर, 2026पॉन्डी, लखनऊ, राजकोट, चंडीगढ़, विशाखइंदौर
Vinoo Mankad Trophy Plate08 अक्टूबर, 202616 अक्टूबर, 202618 अक्टूबर, 202618 अक्टूबर, 2026कटककटक
Cooch Behar Trophy Eliteनवंबर 26, 202629 दिसंबर, 20263 जनवरी, 202730 जनवरी, 2027घर/बाहरबेंगलुरु/मैसूर
Cooch Behar Trophy Plateनवंबर 26, 202629 दिसंबर, 20263 जनवरी, 202706 जनवरी, 2027घर/बाहरघर/बाहर
Vijay Merchant Trophy Eliteनवंबर 14, 202606 दिसंबर, 202612 दिसंबर, 2026 5 जनवरी, 2027शिमोगा, ग्वालियर, लखनऊ, विजयवाड़ा, बड़ौदासूरत/वलसाड
Vijay Merchant Trophy Plateनवंबर 14, 202608 दिसंबर, 202612 दिसंबर, 202615 दिसंबर, 2026देहरादूनदेहरादून
Senior Womens T20 Trophy Elite26 अक्टूबर, 2026नवंबर 06, 2026नवंबर 14, 2026नवंबर 04, 2026लखनऊ, पुणे, दिल्ली, मोहालीअहमदाबाद
Senior Womens T20 Trophy Plate06 अक्टूबर, 2026नवंबर 02, 2026नवंबर 04, 2026नवंबर 04, 2026दीमापुरदीमापुर
Senior Women’s Interzonal T20 Trophyनवंबर 24, 2026दिसंबर, 202604 दिसंबर, 202604 दिसंबर, 2026गुवाहाटीगुवाहाटी
Senior Women’s One Day Trophy Eliteदिसंबर 19, 2026 02 दिसंबर 31, 20264 जनवरी, 202710 जनवरी, 2027कटक, जयपुर, बड़ौदा, रायपुरचेन्नई
Senior Women’s One Day Trophy Plateदिसंबर19, 202627 दिसंबर, 202606 दिसंबर, 202629 दिसंबर, 2026कोलकाताकोलकाता
Senior Women’s Interzonal One Day Trophyफरवरी 17, 2027फरवरी 25, 2027फरवरी 27, 2027फरवरी 27, 2027चेन्नईचेन्नई
Senior Women’s Interzonal Multi Day Trophyमार्च 13, 2027मार्च 28, 2027देहरादूनदेहरादून
Women’s U23 T20 Trophy Eliteनवंबर 14, 2026नवंबर 21, 2026नवंबर 25, 202601 दिसंबर, 2026त्रिवेन्द्रम, हरियाणा, राजकोट, कटक, रायपुररांची
Women’s U23 T20 Trophy Plateनवंबर 14, 2026नवंबर 21, 2026नवंबर 23, 2026नवंबर 23, 2026अगरतलाअगरतला
Women’s U23 One Day Trophy Eliteफरवरी 19, 2027फरवरी 27, 2027मार्च 03, 2027मार्च , 10, 2027गुवाहाटी, हरियाणा, लखनऊ, देहरादून, जयपुरदिल्ली
Women’s U23 One Day Trophy Plateफरवरी 19, 2027फरवरी 27, 2027मार्च 01, 2027मार्च 01, 2027चंडीगढ़चंडीगढ़
Women’s U19 T20 Trophy Elite09 अक्टूबर, 202616 अक्टूबर, 202620 अक्टूबर, 202626 अक्टूबर, 2026हैदराबाद, त्रिवेंद्रम, मोहाली, बेंगलुरु, मुंबईनागपुर
Women’s U19 T20 Trophy Plate09 अक्टूबर, 202616 अक्टूबर, 202618 अक्टूबर, 202618 अक्टूबर, 2026गुवाहाटीगुवाहाटी
Women’s U19 T20 Challenger Trophy30 अक्टूबर, 2026नवंबर 03, 2026नवंबर 05, 2026नवंबर 05, 2026धर्मशालाधर्मशाला
Women’s U19 One Day Trophy Elite4 जनवरी, 202712 जनवरी, 202716 जनवरी, 202723 जनवरी, 2027पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, पुडुचेरीकोलकाता
Women’s U19 One Day Trophy Plate4 जनवरी, 202712 जनवरी, 202714 जनवरी, 202714 जनवरी, 2027राजकोटराजकोट
Women’s U15 One Day Trophy Elite5 जनवरी, 202713 जनवरी, 202717 जनवरी, 202724 जनवरी, 2027त्रिवेंद्रम, राँची, इंदौर, सूरत, बड़ौदापोंडी
Women’s U15 One Day Trophy Plate5 जनवरी, 202713 जनवरी, 202715 जनवरी, 202715 जनवरी, 2027गुवाहाटीगुवाहाटी
विजय हजारे ट्राॅफीफरवरी 22, 2027फरवरी 26, 2027फरवरी 28, 2027फरवरी 28, 2027नागपुरनागपुर
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है