ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव

जुलाई 4, 2026

Spread the love
ENG vs IND 2nd T20i (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। तो वहीं, दूसरा टी20 मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

हालांकि, पहले टी20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के फेल होने के बाद, क्रिकेट फैंस 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर ताक लगाए हुए हैं। लेकिन मैच से पहले जिस तरह के बयान भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दिए, उससे यह साफ जाहिर हो गया है कि मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखेगा। खैर, आइए जानते हैं इस मैच को आप भारत में कब और कहां पर फ्री में लाइव देख पाएंगे?

भारत में ऐसे देखें फ्री में लाइव

बता दें कि यह मैच शाम 7 बजे से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा, टाॅस 6.30 बजे होगा। फैंस मुकाबले को लाइव सोनी लिव ऐप व बेवसाइट और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लेकर क्रिकेट फैंस के पास सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा इस मुकाबले को भारत में क्रिकेट फैंस डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है