
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान राॅयल्स को, गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। तो वहीं, इस हार के बाद आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रोते हुए नजर आए। इसको लेकर कुछ वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वैभव की आंखे नम नजर आ रही हैं।
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 47 गेंदों में 96 रनों की मजबूत पारी खेलकर, राजस्थान का स्कोर 214 तक पहुंचाया था।
लेकिन, गुजरात ने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं, इस हार के बाद 15 वर्षीय वैभव काफी मायूस दिखे, क्योंकि इस मैच से पहले उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस बार आईपीएल खिताब जीतना चाहते हैं।
देखें हार के बाद किस तरह रोने लगे वैभव सूर्यवंशी
गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो राजस्थान राॅयल्स के कप्तान रियान पराग ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।
वैभव ने 47 गेंदों में 8 चौके व 7 छक्कों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली, तो रवींद्र जडेजा 45* और डोनावन फरेरा 11 गेंदों में 38* रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए गेंदबाजी में कागिसो रबाडा व जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस राजस्थान राॅयल्स से मिले 215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इतिहास रचते हुए इस टारगेट को 18.4 ओवरों में 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 58 रनों की पारी खेली, तो कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में जीटी द्वारा चेज किया गया अब सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।








