IND W vs NED W, Weather Report: आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल? पढ़ें मौसम रिपोर्ट

जून 17, 2026

Spread the love
IND W vs NED W, Weather report (image via getty)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (17 जून) लीड्स के हेडिंग्ले में अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की महिला टीम का सामना करेगी। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था, जबकि नीदरलैंड को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।

हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के साथशुरुआत की। भारतीय टीम ने बर्मिंघम में पाकिस्तान की महिला टीम को 64 रनों से करारी शिकस्त दी थी। दीप्ति शर्मा ने इतिहास रचते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले, स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए थे।

IND W vs NED W मैच डिटेल्स

मैच भारतीय महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला, मैच 10, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
वेन्यूहेडिंग्ले, लीड्स
तारीख और समय बुधवार, 17 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

IND W vs NED W, मौसम की जानकारी

इंग्लैंड में मैच दोपहर 2:30 बजे (लोकल समय) खेल शुरू होगा और मौसम ज्यादातर बादल वाला रहने और तापमान लगभग 22°C रहने की उम्मीद है। दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। कुल मिलाकर, खेल के लिए मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है, बस बीच-बीच में हल्की बारिश से थोड़ी रुकावट आ सकती है। बादल छाए रहने से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मौसम आरामदायक रहेगा और नमी का स्तर भी सामान्य रहने की उम्मीद है।

भारतीय महिला टीम और नीदरलैंड्स महिला टीम अलग-अलग स्तर की टीमें हैं। नीदरलैंड्स ने कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है, लेकिन उन्होंने टॉप-लेवल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। उनके खिलाड़ियों के पास इस स्तर का अनुभव नहीं है। यह उनके पहले मैच में साफ दिखा, जहां मैदान पर उनका प्रदर्शन औसत रहा।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है