Ipl 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मई 14, 2026

Spread the love
PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X)

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने मुकाबले में दो बदलाव किए है, जबकि पंजाब ने भी तीन बदलाव किए हैं।

मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या चोटिल है, जबकि व्यक्तिगत कारणों की वजह से सूर्यकुमार यादव यह मैच नहीं खेल रहे हैं। साथ ही पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे

PBKS vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले 35
पंजाब किंग्स ने जीते18
मुंबई इंडियंस ने जीते 17
नो रिजल्ट/टाई00
सबसे पहले मैच 25 अप्रैल, 2008 (पंजाब ने जीता)
हालिया मैच 16 मई, 2025 (पंजाब ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) देश के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। खूबसूरती के अलावा, यह देश के सबसे बल्लेबाजी के अनुकूल मैदानों में से भी एक है। काली मिट्टी की पिच सख्त है और लगातार उछाल देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। अधिक ऊंचाई के कारण गेंद हवा में बहुत तेज गति से जाती है, जिससे यह छक्के लगाने के लिए एक बेहतरीन मैदान बन जाता है। दोनों पारियों में नई गेंद से सीमर्स को हवा में और पिच से भी मदद मिलती है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है