
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर कर दी है। फाइनल मैच जो 31 मई को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रस्तावित था, वो अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर बदलाव की जानकारी दी, जिसके पीछे लाॅजिस्टिक व टिकट वितरण जैसी समस्याएं बताई गई हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन में कुल 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें लगभग 50 मुकाबले खेले जा चुके हैं। तो वहीं, अब जारी प्लेऑफ शेड्यूल की शुरुआत 26 मई से होगी, जबकि फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा।
26 मई को क्वालिफायर 1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी। इसके बाद 27 मई को पहला एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा एलिमिनेटर मुल्लांपुर इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। क्वालिफायर हारने और पहला एलिमिनेटर जीतने वाली टीमों के बीच दूसरा एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता सीधे फाइनल में जगह बना लेगी।
इस वजह से हुआ प्लेऑफ वेन्यू में बदलाव
दिलचस्प बात यह है कि ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स संबंधी दिक्कतों के चलते इस सीजन में प्लेऑफ के मैच तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। पहले फाइनल मैच बेंगलुरु में होना था। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई के निर्धारित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल से बाहर थीं, फाइनल मैच को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रांसफर करने का फैसला किया गया है।
आईपीएल 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
| क्वालिफायर 1 | मई 26 | एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला |
| एलिमिनेटर 1 | मई 27 | मुल्लांपुर इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| एलिमिनेटर 2 | मई 29 | मुल्लांपुर इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| फाइनल | मई 31 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |








