IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अप्रैल 24, 2026

Spread the love
Pat Cummins (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है कप्तान पैट कमिंस वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कमिंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी वापसी के संकेत दिए और कहा कि वह काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे।

वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण थे बाहर

कमिंस आईपीएल के पहले हाफ में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया था। अब जब वह वापस आ गए हैं, तो वह एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालेंगे। उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन ने टीम की कमान संभाली थी और अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7 में से 4 मैच जिताए।

टीम संयोजन में हो सकता है बदलाव

कमिंस की वापसी के साथ टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि वह इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन की जगह ले सकते हैं, जो इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और ईशान मलिंगा टीम के प्रमुख विदेशी खिलाड़ी बने रहेंगे।

इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के पास 8 अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में बनी हुई है। अभी भी उनके पास 7 मैच बाकी हैं, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत है। 2016 की चैंपियन टीम के पास इस बार दूसरी बार खिताब जीतने का अच्छा मौका है।

पैट कमिंस न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि एक सफल कप्तान भी हैं। उन्होंने 2024 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था हालांकि, वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी वापसी से टीम को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा, जिससे SRH अपने अभियान को और मजबूत कर सकती है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है