
सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे
GT vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 06 |
| गुजरात टाइटंस ने जीते | 05 |
| सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते | 01 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 11 अप्रैल, 2022 (SRH ने जीता) |
| हालिया मैच | 02 मई, 2025 (GT ने जीता) |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद: पिच रिपोर्ट
इस सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच ने आम तौर पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों का साथ दिया है, और तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। बल्लेबाजों को पिच की परिस्थितियाँ पसंद आने की उम्मीद है, क्योंकि पिच पर बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं और पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए मैदान की लंबाई का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
साथ ही, गेंदबाज भी बड़ी बाउंड्री का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करके, खासकर वैरिएशन और अनुशासित गेंदबाजी से, मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आम तौर पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।









