Ipl 2027: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा

अगस्त 4, 2026

Spread the love
Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2027 का क्रिकेट फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों से कुछ बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड करने की खबरें सामने आई हैं। लेकिन, आईपीएल के 20वें सीजन से पहले सभी की निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) खेमे की कप्तानी पर टिकी हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन से पहले टीम के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत और टीम के रास्ते अलग हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स टीमों के बीच एक ट्रेड डील हुई, जिसमें जायंट्स ने पंत के बदले कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया।

दूसरी ओर, सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी से पंत के रिलीज होने के बाद टीम में कप्तानी का पद खाली है। अभी तक एलएसजी मैनेजमेंट ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि वह अगले सीजन के लिए किसे कप्तानी सौंपने वाले हैं?

हालांकि, टीम में मौजूदा साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी एडेन मार्करम (Aiden Markram) कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही उन्होंने आईपीएल में एलएसजी की कप्तानी करने को लेकर अपना पक्ष रखा है।

क्या LSG की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम?

आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने को लेकर एडेन मार्करम ने क्रिकइन्फों के हवाले से कहा- “मुझे कोई अंदाजा नहीं है। वे जो भी सही समझेंगे, वही तय करेंगे। उस ग्रुप में कुछ अच्छे लीडर हैं, इसलिए मुझे इसकी ज़्यादा चिंता नहीं है। जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी, मुझे यकीन है कि वह इसे अच्छे से निभाएगा, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सोच-विचार नहीं हुआ है।”

मार्करम ने आगे कहा- “इसमें कुछ चुनौतियां भी हैं, लेकिन यह बहुत शानदार रहा है। मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है। जाहिर है, जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों का साथ होने से बहुत मदद मिलती है। उन्होंने मेरी काफी मदद की है। लेकिन यह बहुत मजेदार है, शानदार प्रतियोगिता है और स्तर भी बहुत अच्छा है, इसलिए मैं इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं।”

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है