
भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून, 2026 के बीच दो मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) श्रृंखला निर्धारित है। दोनों मैच बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट क्रिकेट ग्राउंड (सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब) में आयोजित किए जाएंगे।
आयरलैंड दौरे के बाद, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 1 जुलाई से 19 जुलाई, 2026 तक इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी, जिसमें पांच टी20आई और उसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। सीमित ओवरों की यह सीरीज कई मशहूर स्टेडियमों में खेली जाएगी और इसका समापन लंदन के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे मैच के साथ होगा।
शेड्यूल और मैच की जानकारी (IRE vs IND)
दोनों मैच आयरलैंड में दोपहर के समय खेले जाएंगे, जिसका मतलब है कि भारत में ये शाम को शुरू होंगे।
पहला टी20आई: शुक्रवार, 26 जून 2026
लोकल समय: दोपहर 3:00 बजे
इंडियन स्टैंडर्ड टाइम: शाम 7:30 बजे
दूसरा टी20आई: रविवार, 28 जून 2026
लोकल समय: दोपहर 3:00 बजे
इंडियन स्टैंडर्ड टाइम: शाम 7:30 बजे
वेन्यू/जगह: बेलफास्ट, नॉर्दर्न आयरलैंड | स्टेडियम: स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड (इसे सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के नाम से भी जाना जाता है)
यूके दौरे पर सबकी नजरें युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। उन्होंने 2026 ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर इंडिया ‘ए’ को श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ जीत दिलाई थी। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
टूर्नामेंट की शुरुआत में मिले-जुले प्रदर्शन और मैदान पर हुए विवाद के बावजूद, फाइनल में इस 15 साल के खिलाड़ी ने अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़कर श्रीलंकाई बोईंग आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। पारी की शुरुआत में उनकी जबरदस्त और निडर बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया ‘ए’ ने पहली पारी में 377/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिससे आखिरकार इंडिया ‘ए’ को 66 रनों से जीत और ट्राई-नेशन का खिताब मिला।
21 जून को बीसीसीआई ने यह भी बताया कि वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2026 में लगी पैर की चोट से उबरने के आखिरी दौर में हैं और इसलिए वह आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
आयरलैंड के विरुद्ध भारत की अपडेटेड टी20आई टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।








