Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

अगस्त 13, 2026

Spread the love
Mitchell Starc (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट करके, बाएं हाथ के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शादमान का कैच नाथन लियोन ने पकड़ा। यह स्टार्क का टेस्ट क्रिकेट में 434वां विकेट था।

इस विकेट के साथ  स्टार्क ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा। हेराथ ने अपने टेस्ट करियर में 433 विकेट लिए थे और लंबे समय तक बाएं हाथ के गेंदबाजों में सबसे आगे रहे। स्टार्क ने यह उपलब्धि अपने 106वें टेस्ट मैच में हासिल की।

इस रिकॉर्ड की खास बात यह है कि स्टार्क ने इसे तेज गेंदबाजी के दम पर हासिल किया है। वहीं हेराथ ने अपनी शानदार स्पिन, सटीक लाइन और गेंद को टर्न कराने की क्षमता से विकेटों का बड़ा आंकड़ा बनाया था।

स्टार्क के 434 विकेट अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर ले आए हैं। उन्होंने भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी कर ली है। कपिल ने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे, जबकि स्टार्क ने यह आंकड़ा सिर्फ 106 मैचों में हासिल किया है।

टॉप-10 में पहुंचने से छह विकेट दूर

स्टार्क के पास अब एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन 439 टेस्ट विकेट के साथ 10वें स्थान पर हैं। स्टार्क को उनसे आगे निकलने के लिए केवल छह विकेट की जरूरत है। अगर स्टार्क 440 विकेट पूरे कर लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 440 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

स्टार्क से पहले इस सूची में हेराथ 433 विकेट के साथ शीर्ष पर थे। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम 414 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वसीम ने 104 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस तरह स्टार्क ने न सिर्फ एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नई ऊंचाई भी दी है।

टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाज़ों द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट –

क्रमांक।गेंदबाज़ का नाममैचविकेट
1मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)106*434*
2रंगना हेराथ (श्रीलंका)93433
3वसीम अकरम (पाकिस्तान)104414
4डैनियल विटोरी (न्यूज़ीलैंड)113362
5चमिंडा वास111355

ये भी पढ़ें – “रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है