NZ vs IND 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

अक्टूबर 29, 2026

Spread the love
NZ vs IND 2026, 4th T20I: Match Preview (image via getty)

भारतीय क्रिकेट टीम 30 अक्टूबर, शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज का चौथा टी20आई मैच खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

भारतीय टीम ने सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है, क्योंकि उन्होंने शुरुआती 3 टी20 मैचों में बहुत शानदार खेल दिखाया था। वे इसी लय को बरकरार रखते हुए सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को अपनी गेंदबाजी में काफी संघर्ष करना पड़ा है, और उनकी मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब पता चला कि वे सीरीज के बाकी बचे दो टी20 मैचों में मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन के बिना खेलेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे वापसी कर पाते हैं या फिर एक बार फिर यह मुकाबला एकतरफा ही रहेगा।

NZ vs IND, 4th T20I मैच डिटेल्स

मैच न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी20, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यूईडन पार्क, ऑकलैंड
तारीख और समय 30 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्ससोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

ईडन पार्क, ऑकलैंड: पिच रिपोर्ट

ऑकलैंड के ईडन पार्क की ड्रॉप-इन पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा है, जहां अच्छी बाउंस मिलती है, जो अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए आइडियल है। यहां की छोटी स्ट्रैट बाउंड्री (लगभग 55 मीटर) के कारण स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल हो जाता है, जिससे अटैकिंग बल्लेबाजी को ही फायदा मिलता है। इसलिए टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना ही बेहतर स्ट्रेटेजी रहेगी।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले 34
भारत ने जीते22
न्यूजीलैंड ने जीते 11
नो रिजल्ट/टाई1
सबसे पहले मैच 16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच 27 अक्टूबर, 2026 (भारत ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें – NZ vs IND: मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी T20I सीरीज से हुए बाहर! मैट फिशर को मिली जगह

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है