
भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों से हराकर अपना पहला ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट में कमजोर मानी जा रही कपिल देव की भारतीय टीम ने फाइनल मैच में कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। फाइनल मैच के वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं।
भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने हाल ही में वाराणसी में पारंपरिक तरीके से अक्षिता राज से शादी करके अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू किया। क्रिकेटर ने बुधवार (24 जून) को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।










