Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम

जून 28, 2026

Spread the love
Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रन बनाए, जो उसके टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस टारगेट को एलिस पैरी (56 रन, 38 गेंद) और एश्ले गार्डनर (53* रन, 29 गेंद) की अर्धशतकीय पारियों के चलते 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया। साथ ही इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका 30 जून मंगलवार को वेस्टइंडीज से होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 170 रन बनाए। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 38, शेफाली वर्मा ने 34 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 रन बनाए।

अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 6 चौके व 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल, टीम को एक मजबूत टोटल तक पहुंचाने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान सोफी माॅलिन्यु को 2 विकेट मिले।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले 171 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका पारी की दूसरी ही गेंद पर जाॅर्जिया वाॅल (4) के रूप में लगा।

लेकिन इसके बाद बेथ मूनी ने 22 और फीबी लिचफील्ड ने 24 रनों की पारी खेली, तो अंत में एलिस पैरी ने 56 और एश्ले गार्डनर ने नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है