Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

जून 20, 2026

Spread the love
South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)

यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच जारी सीजन का 18वां मुकाबला मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है।

भारतीय टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि साउथ अफ्रीका ने दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक में हार और एक जीत मिली है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले की वो सभी बातें जो आपको पता होनी चाहिए।

SA W vs IND W मैच डिटेल्स

मैच  साउथ अफ्रीका बनाम भारतीय महिला टीम, मैच 18, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख और समय (IST)21 जून, रविवार 2026 शाम 7:00 PM
वेन्यू ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीमजियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच देश की सबसे ज़्यादा उछाल वाली पिचों में से एक है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और इसमें अच्छा उछाल और कैरी होता है। तेज गेंदबाज़ों को लेटरल मूवमेंट से मदद मिलती है, जिससे नई गेंद का सामना करना सबसे मुश्किल होता है। बाउंड्री काफी बड़ी हैं और आउटफील्ड तेज है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर हुए दो मैचों में स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई है।

SA W vs IND W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

मैच खेले 24
भारत ने जीते 11
साउथ अफ्रीका ने जीते 10
टाई/नो रिजल्ट03
सबसे पहले मैच30 नवंबर, 2014
हालिया मैच 27 अप्रैल, 2026

SA W vs IND W संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XIs)

भारतीय महिला टीम (IND W):

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी

साउथ अफ्रीका महिला टीम (SA W):

लाॅरा बुलफार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है