PBKS vs MI: धर्मशाला में खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और इन बड़े माइलस्टोन पर रहेंगी नजरें

मई 13, 2026

Spread the love

IPL 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार, 14 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायने रखता है। पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पंजाब किंग्स लगातार चार हार के बाद दबाव में है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में मुंबई अब युवा खिलाड़ियों को मौका देने और नई रणनीतियों को आजमाने पर ध्यान दे सकती है।

इस सीजन की पहली भिड़ंत में पंजाब ने मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हराया था। 196 रनों का लक्ष्य पंजाब ने सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था। अब धर्मशाला में मुंबई उस हार का बदला लेना चाहेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजरें

श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने से सिर्फ 30 रन दूर हैं और आईपीएल में 350 चौके पूरा करने के लिए उन्हें 9 चौकों की जरूरत है। वहीं मार्कस स्टोइनिस को 7500 टी20 रन तक पहुंचने के लिए 34 रन चाहिए। शशांक सिंह अपने IPL करियर के 50वें मैच में उतरेंगे और 50 छक्कों से सिर्फ तीन छक्के दूर हैं।

मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा अपने IPL करियर का 50वां अर्धशतक लगाने के करीब हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ दो विकेट चाहिए। विल जैक को 100 टी20 विकेट पूरा करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है। शार्दुल ठाकुर को टी20 क्रिकेट में 500 रन पूरा करने के लिए 23 रनों की जरूरत है। साथ ही रयान रिकेल्टन को 300 टी20 छक्के पूरा करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है