एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग

जुलाई 27, 2026

Spread the love
Team India (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग करने वाली है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के यूके दौरे की शुरुआत आयरलैंड दौरे पर हुई दो मैचों की टी20 सीरीज से हुई थी। इस सीरीज में टीम इंडिया को आयरलैंड ने ऐतिहासिक रूप से 0-2 से हराया। यह आयरलैंड क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब उसने मैन इन ब्लू के खिलाफ किसी टी20आई सीरीज में जीत हासिल की हो।

आयरलैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद, क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड दौरे पर पलटवार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, इसके बाद थ्री लायन ने मैन इन ब्लू को 0-4 से शर्मनाक तरीके से हराया। टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद, भारतीय टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले पायदान को भी खोना पड़ा था।

लेकिन हद तो तब हो गई, जब टी20आई सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के होते हुए भी तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से हार गई। हालांकि, इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में जीत हासिल की और आईसीसी रैंकिंग में फिर से पहले पायदान को हासिल किया।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

यूके दौरे को लेकर अगर क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बीसीसीआई सेकेट्रेरी देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा अगस्त में शुरू होगी और इसमें हाल के व्हाइट-बॉल मैचों, खासकर UK में खेले गए मैचों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां भारत को एकमात्र जीत एक ही वनडे मैच में मिली थी। बैठक की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है। साथ ही सैकिया ने यह भी पुष्टि की कि बोर्ड सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के कॉन्ट्रैक्ट की भी समीक्षा करेगा।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है