नए खिलाड़ियों के साथ नए मिशन की तैयारियां हुई शुरू, मैदान में Punjab Kings के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

जनवरी 9, 2025

Spread the love
(Image Credit- Instagram)

Punjab Kings हर साल स्टार खिलाड़ियों से लबरेज होती है, लेकिन फिर भी ये टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार पंजाब टीम पेपर के अलावा मैदान पर भी काफी मजबूत नजर आ रही है, साथ ही टीम ने IPL 2025 की तैयारियों का आगाज अभी से कर दिया है और उसी जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है।

Punjab Kings ने मेगा ऑक्शन में पानी की तरह बहाया था पैसा

जी हां, Punjab Kings ने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, ऐसे उनके पास भारी रकम थी और टीम ने मेगा ऑक्शन में पानी की तरह पैसा बहाया था। इस दौरान पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था, तो टीम ने चहल और अर्शदीप को 18-18 करोड़ दिए हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस को भी इस टीम ने 11 करोड़ में खरीदा था, वैसे टीम ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया था। साथ ही लग रहा है कि इस बार पंजाब टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, अय्यर की कप्तानी में KKR टीम ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था और उसके बाद भी KKR ने अय्यर को रिटेन नहीं किया गया था।

नए सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी Punjab Kings ने

*Punjab Kings ने शुरू कर दी है अभी से IPL 2025 के लिए अपनी तैयारियां।

*जहां पंजाब टीम के पहले ट्रेनिंग Camp की तस्वीरें आई सोशल मीडिया पर।

*इस दौरान श्रेयस अय्यर ने कोच सुनील जोशी के अलावा खिलाड़ियों से की मुलाकात।

*ट्रेनिंग के पहले दिन नजर आए शशांक सिंह, कुलदीप सेन सहित बाकी के खिलाड़ी।

Punjab Kings के इंस्टा पर सामने आई ये तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

अपने पुराने खिलाड़ी के लिए खास पोस्ट किया था शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

पंजाब किंग्स का दल IPL 2025 के लिए

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है