प्लेऑफ से पहले Rcb के लिए गुड न्यूज, ये घातक गेंदबाज जल्द जुड़ेगा टीम के साथ

मई 23, 2025

Spread the love
RCB (Pic Source-X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ से पहले एक अच्छी खबर आई है। प्लेऑफ मुकाबलों को लिए टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत वापस आ रहे हैं। ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में खेलने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। आरसीबी प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। उसके 12 मैच में 17 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।

शुक्रवार को वह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। इस मैच को जीतकर वह पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में बने रहना चाहेगी। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर आईपीएल के कुछ दिन के लिए स्थगित होने से पहले के आरसीबी के आखिरी मैच में हेजलवुड नहीं खेल पाए थे। इसकी वजह उनके कंधे में हुई परेशानी थी।

WTC में खेलते हुए नजर आएंगे जोश हेजलवुड

आईपीएल के स्थगित होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए और वहां ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में लगी है। जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में 10 मैच खेले हैं और 17.27 की औसत से 18 विकेट झटके हैं। उनका आना आरसीबी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर होगी। टीम में उनके रहने से उसकी गेंदबाजी में धार और पैनापन आएगा।

आरसीबी को अभी लीग चरण में 2 मैच और खेलने हैं। एक मैच तो शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही है। दूसरा मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जो घर पर ही रह गए हैं, वे 29 मई को यूके के लिए रवाना होंगे, जबकि पुनर्निर्धारित आईपीएल में शामिल खिलाड़ी अपने टूर्नामेंट के समाप्त होने पर वहां पहुंचेंगे। टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ियों में से केवल हेजलवुड और जोश इंग्लिस (पंजाब किंग्स) ही प्लेऑफ में शामिल होंगे। आईपीएल का फाइनल 3 जून को होगा, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के पास तैयारी के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय बचेगा, बशर्ते कि वे टूर्नामेंट के अंत तक वहां रहें।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है