मुंबई इंडियंस को राहत देगा जसप्रीत बुमराह का ये वीडियो, गेंदबाज जल्द जुड़ सकता है टीम के साथ

मार्च 31, 2025

Spread the love

मुंबई इंडियंस टीम इस सीजन भी स्टार खिलाड़ियों से लबरेज हैं, लेकिन अभी तक टीम के साथ उनके प्रमुख गेंदबाज यानी की जसप्रीत बुमराह नहीं जुड़े हैं। दूसरी ओर अब इस खिलाड़ी को लेकर बड़ी अपडेट आई है, जो टीम के साथ-साथ फैन्स को भी एक बड़ी राहत देने का काम करेगी।

अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है मुंबई इंडियंस की टीम

जी हां, IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, जहां इस टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही MI को हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में इस टीम को चेन्नई के खिलाफ हार मिली थी, उसके बाद गुजरात के खिलाफ भी मुंबई टीम मैच हार गई थी। वहीं आज MI टीम का तीसरा मैच है, जिसमें इस टीम के सामने KKR की चुनौती होगी।

मुंबई इंडियंस का प्रमुख गेंदबाज वापसी की राह पर है

*जसप्रीत बुमराह जल्द जुड़ सकते हैं MI टीम के साथ, उन्हें लेकर आई बड़ी अपडेट।

*NCA में बुमराह ने शुरू की गेंदबाजी, उसी से जुड़ा एक वीडियो भी आया है सामने।

*बुमराह पूरी लय के साथ गेंदबाजी करते दिखे, मुंबई टीम के लिए है राहत भरी खबर।

*BGT के दौरान चोटिल हुआ था ये गेंदबाज, चैंपियंस ट्रॉफी का भी नहीं थे बुमराह हिस्सा।

जसप्रीत बुमराह का ये गेंदबाजी वाला वीडियो हो रहा है वायरल

टीम के पूर्व कप्तान के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

संडे के दिन किस-किस टीम ने लिखी जीत की कहानी?

वहीं रविवार के दिन IPL 2025 में कुल 2 मैच खेले गए थे, जिसमें कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जहां पहले मैच में दिल्ली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए SRH को 7 विकेट से मात दी, इस सीजन में हैदराबाद टीम की ये दूसरी हार है। तो दूसरे मैच में राजस्थान ने चेन्नई को हार का स्वाद चखाया, जहां RR टीम की ये सीजन की पहली जीत थी। ऐसे में देखना होगा की आगे इन टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है और कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में इस बार अपनी जगह पक्की करती है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है