GT vs RR Head to Head Records: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

अप्रैल 8, 2025

Spread the love
RR vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 का 23वां लीग मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 09 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक 4-4 मैच खेले हैं। गुजरात 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान की टीम 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। 

दोनों टीमों के पास इस मुकाबले के लिए एक से बढ़कर एक मैच विनर्स मौजूद हैं। ऐसे में फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। ऐसे में हम आपको इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।

GT vs RR: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जहां गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने 5 बार बाजी मारी है। वहीं एक बार राजस्थान ने 1 बार जीत दर्ज की है। इन आंकड़ों को देखकर ये साफ तौर पर पता चल रहा है कि राजस्थान के खिलाफ मैच में गुजरात का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें आखिरी बार 2024 में आमने-सामने हुई थी। जहां गुजरात ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने इस स्कोर को 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

GT vs RR: दोनों टीमों का स्क्वॉड

मैच06
गुजरात टाइटंस05
राजस्थान राॅयल्स01
टाई00
नो रिजल्ट00

गुजरात टाइटंस (GT) का फुल स्क्वॉड

राशिद खान, शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया

राजस्थान राॅयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है