PBKS vs MI: ‘मैच का टर्निंग पॉइंट’, जीत के बाद बुमराह ने बताया मैच का वो खास पल जहां से पलटा मैच

मई 15, 2026

Spread the love
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के मैच नंबर 58 में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में 6 विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई को इस जीत के कुछ खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल जरूर हो गई है।

मुकाबले में पंजाब किंग्स से मिले 201 रनों का पीछा करते हुए मुंबई के लिए तिलक ने 33 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्कों की मदद से 75* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। तो वहीं, मुकाबला खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह काफी खुश नजर आए और जब उनसे पोस्ट मैच के दौरान मुकाबले के टर्निंग पाॅइंट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कुछ ये कहा।

बुमराह ने इन दो पलों को बताया मैच का टर्निंग पाॅइंट

धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद, स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह से मैच के टर्निंग पाॅइंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि तिलक की पारी और शार्दुल की गेंदबाजी, दोनों श्रेय के बराबर हकदार हैं। मैच के दौरान तिलक ने अपनी भावनाओं को काबू में रखा और शेप बनाए रखा। उन्हें खुद पर काफी विश्वास था।’

बुमराह ने साफ तौर पर गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर के स्पैल और रनों का पीछा करते हुए तिलक वर्मा की पारी को मैच का बड़ा टर्निंग पाॅइंट बताया। टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

शार्दुल ने प्रभसिमरन सिंह (57), श्रेयस अय्यर (4), सूर्यांश शेडगे (8) और मार्को यान्सेन (2) के बड़े विकेट हासिल किए। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने एक छोर संभालकर रखा और 33 गेंदों में 6 चौके व इतने ही छक्कों की मदद से 75* रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है