
हर कोई ऑस्ट्रेलिया में Rishabh Pant का प्रदर्शन देखने के लिए बेताब है, दूसरी ओर ये खिलाड़ी खुद भी पर्थ के नए मैदान में खेलने के लिए उत्साहित है। अब पंत का ये उत्साह अभ्यास सत्र के दौरान देखने को मिला है और विकेटकीपर ने अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ में सोशल मीडिया पर शेयर की है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द होंगे Rishabh Pant
Rishabh Pant ने टेस्ट क्रिकेट में भी दमदार वापसी की है, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में पंत मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द होने वाले हैं, साथ ही ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को भी टी20 के तरीके से खेलता है और ये ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक बड़ी परेशानी होगी। वैसे पंत विकेट के पीछे से भी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को अपनी बातों से काफी परेशान करते हैं और उनके पहले कई वीडियो आज तक वायरल हैं।
अभ्यास सत्र में भी मस्ती करनी होती है Rishabh Pant को
*Rishabh Pant ने अभ्यास सत्र से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*तस्वीरों में पंत अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती करते दिखे।
*इस दौरान उनके साथ ज्यादातर तस्वीरों में नजर आए विराट कोहली।
*ये सभी तस्वीरें पर्थ के नए स्टेडियम की हैं, कैप्शन में लिखा- Locked in
Rishabh Pant बड़े मजे कर रहे हैं अभ्यास सत्र में
View this post on Instagram
ऋषभ पंत की तरफ से आई सफाई
Star Sports ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली द्वारा अपने कप्तान को रिटेन ना करने के पीछे के कारण को समझा रहे थे। उसी वीडियो के नीचे ऋषभ पंत ने भी कमेंट किया था और कमेंट सुपर वायरल वायरल हो गया था। पंत ने उस वीडियो पर कमेंट कर लिखा था- यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था। वैसे दिल्ली टीम ने इस बार अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऑलराउंडर खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स और अनकैप्ड विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है।










