
Shikhar Dhawan फैन्स बीच अपने मस्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं, साथ ही वो रील्स भी ऐसी ही शेयर करते हैं जिसमें वो फन करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां गब्बर ने अपनी नई रील वीडियो के जरिए एक खास जगह के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
इस साल काफी बड़ा फैसला लिया था Shikhar Dhawan ने
जी हां, इस साल Shikhar Dhawan ने काफी बड़ा फैसला लिया था, जो उनके क्रिकेट करियर से जुड़ा था। जहां धवन ने इस साल घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसका कारण था उनको मौका ना मिलना। दरअसल, शिखर ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं हुई। वहीं धवन की जगह टीम में गिल ने ली है, साथ ही गिल लगातार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित कर रहे हैं।
Shikhar Dhawan ने नेपाल के लिए पोस्ट की खास रील
*Shikhar Dhawan हाल ही में गए थे नेपाल, जहां उन्होंने खेला था Nepal Premier League
*वहीं अब उन्होंने नेपाल के सफर की छोटी-छोटी क्लिप जोड़कर शेयर की रील वीडियो।
*कैप्शन के जरिए शिखर ने नेपाल के लोगों की जमकर तारीफ की और जगह को खूबसूरत बताया।
*साथ ही उन्होंने अपने इस प्यारे कैप्शन के आखिर में लिखा कि- Can’t wait to return
ये कमाल की रील शेयर की है Shikhar Dhawan ने
View this post on Instagram
एक नजर गब्बर की इन तस्वीरों पर भी
View this post on Instagram
फैन्स काफी ज्यादा मिस करते हैं धवन को
जब भी धवन सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करते हैं, तो उस पोस्ट पर फैन्स के काफी ज्यादा इमोशनल कमेंट्स आते हैं। फैन्स कमेंट के जरिए शिखर को बेस्ट बल्लेबाज बताते हैं, साथ ही वो उन्होंने टीम इंडिया में भी काफी ज्यादा मिस करते हैं। वैसे धवन अपनी कप्तानी में पंजाब टीम को IPL का खिताब नहीं जीता पाए थे, वहीं इस साल उन्होंने चोट के कारण सीजन के पूरे मैच नहीं खेले थे।










