
इस वक्त Virat Kohli फैन्स के निशाने पर हैं, जिसका कारण है BGT में जारी उनका फ्लॉप प्रदर्शन। इस दौरे पर कोहली ने अभी तक सिर्फ एक ही शतक लगाया है, उसके बाद वो बाकी के मैचों में फेल रहे हैं। दूसरी ओर अब विराट का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनुष्का भाभी के साथ नजर आ रहे हैं।
एक ही गलती बार-बार कर रहे हैं Virat Kohli
जी हां, इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर Virat Kohli एक गलती को बार-बार कर रहे हैं, जिसके कारण वो रन बनाने में असफल हो रहे हैं। जहां कोहली बाहर जाती गेंदों को छेड़ रहे हैं और आउट हो रहे हैं, जिसके चलते उनको काफी ज्यादा Troll किया जा रहा है। ऐसे में अब देखना अहम होगा की आखिरी टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, वैसे ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज में अभी 2-1 से आगे है और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा सिडनी के मैदान पर।
अनुष्का भाभी के साथ सिडनी में स्पॉट हुए Virat Kohli
*नए साल के मौके पर बल्लेबाज Virat Kohli का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वीडियो में कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ सिडनी की सड़कों पर हुए स्पॉट।
*इस दौरान Devdutt Padikkal और Prasidh Krishna भी थे कोहली के साथ में मौजूद।
*जहां ये सभी नए साल की पार्टी में जा रहे थे, वीडियो बनता देख विराट तेजी से बढ़ने लगे आगे।
Virat Kohli और अनुष्का भाभी फिर दिखे साथ में
View this post on Instagram
ये बार-बार क्यों कर रहे हैं कोहली?
View this post on Instagram
साल 2024 में बड़ा फैसला लिया था विराट ने
दूसरी ओर साल 2024 में कई स्टार खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कहा था, जहां इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल था। जहां विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, कोहली ने ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद ले लिया था। वैसे विराट के अलावा रोहित और जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, ये तीनों खिलाड़ी साल 2025 में किसी एक और प्रारूप से संन्यास ले सकते हैं।









