
Arshdeep Singh का नाम टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जहां उनका ये स्वैग सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है, जहां अर्शदीप ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उसे लेकर फैन्स ने गजब के कमेंट्स किए हैं।
Arshdeep Singh को फिर मिला पंजाब टीम का साथ
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब टीम ने अपने 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें Arshdeep Singh का नाम नहीं था। लेकिन फिर टीम ने मेगा ऑक्शन में दोबारा से अर्शदीप को अपने नाम कर लिया, जहां इस टीम ने करीब 18 करोड़ की रकम खर्च की है इस तेज गेंदबाज के लिए।
Arshdeep Singh की ये तस्वीर और फैन्स के कमेंट्स…
*Arshdeep Singh ने अपनी एक काफी स्टाइलिश तस्वीर शेयर की इंस्टा पर।
*पोस्ट पर फैन ने कमेंट किया- पाजी अब टेस्ट क्रिकेट खेलने का समय आ गया है।
*फैन ने उनके जूतों की तारीफ की, तो एक फैन ने लिखा- टेस्ट में मिस कर रहे हैं आपको।
*साथ ही इस दौरान एक फैन लिख दिया- 2025 IPL में आप सबसे ज्यादा विकेट लेंगे।
एक नजर Arshdeep Singh के नए पोस्ट पर
View this post on Instagram
कुछ समय पहले उमरान मलिक के साथ तस्वीर शेयर की थी
View this post on Instagram
हाल ही में बड़ा बयान दिया है गेंदबाज ने
अर्शदीप टीम इंडिया से लगातार वनडे और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। इस बीच अर्शदीप एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे थे, उस दौरान उनसे टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल किया गया। अर्शदीप ने कहा कि- खिलाड़ी के तौर हम रेड बॉल से ही खेलना शुरू करते हैं, लाल गेंद के साथ खेलने का अलग ही मजा है। आगे उन्होंने कहा कि- जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, जो आपका टारगेट देश के लिए खेलना होता है और वो काम तीनों प्रारूप में करे तो बड़ी बात है। एक दिन बुमराह भाई से भी बात हो रही थी, जो उन्होंने मुझसे पूछा कि तेरा मांइड सेट क्या है, तो मैंने कहा था कि- मैं तीनों प्रारूप टीम इंडिया के लिए खेलना पसंद करूंगा।










