Wpl 2023: मुंबई इंडियंस ने Rcb को 4 विकेट से हराकर फाइनल में सीधे जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को रखा बरकरार

मार्च 21, 2023

No tags for this post.
Spread the love
Mumbai Indians (Image Source: MI Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच 21 मार्च को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का 19वां मुकाबला हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने चार विकेट से अपने नाम किया।

इस हार का मतलब यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) WPL के पहले सीजन में आठ मैचों में केवल एक मैच जीत पाई, वहीं मुंबई इंडियंस फिलहाल 12 अंको के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई हैं, और अगर आज यूपी दिल्ली (10 अंक) को मात दे देती हैं, तो हरमनप्रीत कौर की टीम WPL 2023 के फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगी। या फिर अगर दिल्ली कैपिटल्स यह मैच जीत जाती हैं, तो वे फाइनल में जगह बनाएंगे।

मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ किया लीग स्टेज का अंत

अगर मैच की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर शुरुआत से ही दबाव बनाने में कामयाब रहे, क्योंकि उनकी सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन शून्य पर रन-आउट हो गई, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

जिसके बाद केवल कप्तान स्मृति मंधाना (24), एलिस पेरी (29) और ऋचा घोष (29) ही मुंबई के गेंदबाजी अटैक के सामने टिक पाई, बाकी अन्य 15 रनों का तक योगदान नहीं दे पाए, नतीजन आरसीबी 20 ओवरों में केवल 125/9 बना पाई। वहीं अमेलिया केर (3/22) ने मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि इस्सी वोंग (2/26) और नेट साइवर-ब्रंट (2/24) ने दो-दो विकेट चटकाएं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी यास्तिका भाटिया (30) और हेले मैथ्यूज (24) ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। जिसके बाद अमेलिया केर ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली मुंबई को 17वें ओवर में चार विकेट की जीत दिला दी। आपको बता दें, कनिका आहूजा (2/5) ने आरसीबी के लिए सर्वाधिक दो विकेट लिए, जबकि एलिस पेरी, श्रेयांका पाटिल, सोभामना आशा और मेगन शुट्ट के हाथ एक-एक सफलता लगी।

यहां देखिए ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

MCW Sports Subscribe
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador