WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई। तनुजा कंवर ने 21 गेंदों में 28 रनों की सर्वाधिक पारी गुजरात के लिए खेली।
वहीं बेथ मूनी ने 24 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया कर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। अमेलिया कर ने एश्ले गार्डनर (15), स्नेह राणा (0), तनुजा कंवर (28), और ली ताहूहू (0) को आउट किया। वहीं शबनीम इस्माइल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने 11 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में 46 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं अमेलिया कर ने 31 रन बनाए। तनुजा कंवर ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 पॉइंट्स टेबल
मुंबई इंडियंस की टीम 2 मैचों में लगातार दो जीत और 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक जीत और 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बाकी 3 टीमों ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है।
नंबर
टीम
मैच
जीत
हार
टाई
N/R
अंक
नेट रन रेट
1
मुंबई इंडियंस महिला
2
2
0
0
0
4
0.488
2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला
1
1
0
0
0
2
0.100
3
दिल्ली कैपिटल्स महिला
1
0
0
0
0
0
-0.100
4
यूपी वॉरियर्स महिला
1
0
1
0
0
0
-0.100
5
गुजरात जायंट्स महिला
1
0
1
0
0
0
-0.801