
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, गुजरात टाइटन्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है (अरशद खान की जगह कुलवंत आए हैं) और
टीमें:
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
आरसीबी ने 14 मैचों में नौ जीत और पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई। टाइटन्स का भी जीत-हार का रिकॉर्ड बिल्कुल वैसा ही था, लेकिन उनका नेट रन रेट 0.695 था, जो आरसीबी के 0.783 से कम था। इसलिए, डिफेंडिंग चैंपियंस ने टॉप स्थान पक्का कर लिया।
इस सीजन में आरसीबी और गुजरात का आमना-सामना दो बार हुआ। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने घरेलू मैच बेहद आसानी से जीते। आरसीबी और गुजरात, दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाजी के मामले में, गुजरात के पास राशिद खान के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखता है।
RCB vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 08 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते | 04 |
| गुजरात टाइटंस ने जीते | 04 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 30 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता) |
| हालिया मैच | 30 अप्रैल, 2026 (जीटी ने जीता) |
एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है। इन तीन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा, क्योंकि अधिक रन देने वाली पिच पर बड़े स्कोर का बचाव करना मुश्किल हो सकता है।









