अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर

मई 26, 2026

Spread the love
Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया। बता दें इस टीम का चयन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में किया गया।

अफगानिस्तान भारत दौरे पर एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। दौरे की शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। लेकिन, इस दौरे के लिए भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का चयन सिर्फ टेस्ट मैच के लिए हुआ है। जायसवाल को वनडे फाॅर्मेट में जगह नहीं मिली है।

तो वहीं, सेलेक्शन कमिटी के इस फैसले की पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर जमकर आलोचना करते हुए नजर आए। उन्होंने आउट ऑफ फाॅर्म और चोटिल रोहित शर्मा के वनडे टीम में चयन पर सवाल खड़े किए और कहा अगरकर को जायसवाल से माफी मांगनी चाहिए।

संजय मांजरेकर की तीखी प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हाल में भारत की अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम को लेकर कहा, अगर उन्हें मजबूर होकर समझौता करना पड़ा है या किसी अन्य कारण से रोहित शर्मा का चुनाव करना पड़ा है, तो सबसे पहले उन्हें जायसवाल को फोन करके माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी है, जिन्होंने सबसे कठिन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

वह अपने चरम पर है और उनका भविष्य उज्ज्वल है। आपके पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जायसवाल के रूप में शीर्ष क्रम में तीन मजबूत बल्लेबाजों की जोड़ी है। आप उनका साथ नहीं दे रहे हैं, बल्कि रोहित शर्मा को चुन रहे हैं। कम से कम विराट कोहली के मामले में तो कुछ बात बनती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है