‘कैरेबियन आने वाली हर टीम का जीतना हम मुश्किल कर देंगे’ पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बोले रोस्टन चेज

अगस्त 1, 2026

Spread the love
Westindies (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है। पहले टेस्ट मैच में 90 रनों से जीत हासिल कर, अब कैरेबियाई टीम की नजर दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल, टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सफाया करने पर है।

जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 अगस्त, रविवार से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद स्थित पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले में से पहले कैरेबियाई टीम के कप्तान रोस्टन चेज (Roston Chase) का एक बड़ा बयान सामने आया है। रोस्टन का कहना है कि वह कैरेबियन सरजमीं का दौरा करने वाली हर टीम का जीतना मुश्किल करने वाले हैं।

रोस्टन चेज की बड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोस्टन चेज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में रोस्टन चेज ने क्रिकबज के हवाले से कहा “पिछले साल के बाद, हमने एक प्लान बनाया और तय किया कि हम कहाँ पहुँचना चाहते हैं। और जैसा कि मैंने कहा, हम ठीक वहीं हैं जहाँ हम होना चाहते थे। हम अब और आगे बढ़ना चाहते हैं।”

“हम इस दूसरे टेस्ट में बिना किसी चीज को हल्के में लिए उतरना चाहते हैं और उन प्रक्रियाओं का पालन करना चाहते हैं जिन पर हमने बैठकर बात की है। हम अपनी पूरी क्षमता के साथ उन्हें लागू करना चाहते हैं और दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करना चाहते हैं।”

“हम बहुत खुशकिस्मत हैं और अपने घरेलू मैदान पर अब तक मिले नतीजों से बहुत खुश हैं। लेकिन मैं चाहता हूँ कि हम अपने घरेलू मैदान को एक अभेद्य किले में बदल दें, जहाँ दूसरी टीमों के लिए कैरिबियन आकर हमें हराना बहुत मुश्किल हो जाए। क्योंकि ये हमारी अपनी परिस्थितियाँ हैं, हम इन्हें अच्छी तरह जानते हैं, विरोधी टीम से भी बेहतर। इसलिए मुझे लगता है कि हमें घरेलू मैदान के फायदे का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।”

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है