गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

जुलाई 27, 2026

Spread the love
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद, एक फैंस के साथ नजर आए।

इस दौरान किशन ने स्टैंड्स में मौजूद एक गंजे फैन के सिर पर उसके अनुरोध पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। जैसे ही किशन और फैन के साथ ये वाक्या कैमरे में कैद हुआ, वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर फैंस तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आए।

देखें ईशान किशन की यह वायरल वीडियो

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में ईशान किशन के प्रदर्शन पर एक नजर

तो वहीं, आपको जिम्बाब्वे दौरे पर विकेटकीपर ईशान किशन के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खेले गए तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में 48.33 की औसत व 154.26 के स्ट्राइक रेट से कुल 145 रन बनाए। वह इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (151) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे दौरे पर मौजूद टीम इंडिया ने सभी तीन टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, और टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। जारी सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला आज 26 जुलाई, रविवार को दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला गया। इस मुकाबले में एक बार टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 35 रनों से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी (81 रन, 49 गेंद) की शानदार पारी के चलते 193 रनों का एक मजबूत लक्ष्य जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए सिकंदर रजा एंड कंपनी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है