पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में नई शुरुआत करने जा रहे रहमान
अद्यतन – नवम्बर 4, 2026 7:19 अपराह्न

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) में खेलते हुए नजर आएंगे। मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। तो वहीं, यह बांग्लादेशी पेसर लीग में पहली बार खेलने को लेकर रहमान काफी उत्साहित है।
बता दें बिग बैश लीग का नया सीजन 12 दिसंबर से शुरू होने वाला है। सभी टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में रहमान का अनुभव मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
टी20 क्रिकेट में शानदार है मुस्तफिजुर का रिकॉर्ड
मुस्तफिजुर रहमान का टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 331 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 423 विकेट दर्ज हैं। वह अपनी शानदार स्लो गेंदों और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
मेलबर्न रेनेगेड्स टीम में शामिल होने के बाद, रहमान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह पहली बार बिग बैश लीग में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलना उनके लिए खास अनुभव होगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेलने और नए साथियों के साथ जुड़ने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
ल्यूक रोंची ने की रहमान की तारीफ
मेलबर्न रेनेगेड्स के मुख्य कोच ल्यूक रोंची भी रहमान के टीम में आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि रहमान दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग में अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल चुके हैं। रोंची के मुताबिक, रहमान पावरप्ले और आखिरी ओवरों दोनों में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। टीम को ऐसे ही गेंदबाज की जरूरत थी, जो मुश्किल समय में विकेट निकाल सके।
हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान बिग बैश लीग के शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। मेलबर्न रेनेगेड्स को अपना पहला मैच पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेलना है, लेकिन ILT20 में अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण रहमान इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
वह 1 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स और 4 जनवरी को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बैश लीग में अपने पहले सीजन के दौरान रहमान कैसा प्रदर्शन करते हैं और अपनी टीम को कितनी सफलता दिला पाते हैं?
ये भी पढ़ें – सौरव गांगुली या एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर ने चुना अपना फेवरेट भारतीय कप्तान!










