5 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है मुंबई इंडियंस, जानें क्या है क्वालिफिकेशन सिनेरियो?

अप्रैल 24, 2026

Spread the love
MI (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में अपने ही होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबले में मुंबई ने टाॅस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया।

इसके बाद सीएसके ने संजू सैमसन (101*) के शतकीय पारी के दम पर 208 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडिंयस के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन सीएसके की शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने मुंबई 104 रनों पर ही सिमट गई। चेन्नई के लिए स्पिनर अकील हुसैन ने 4 और नूर अहमद ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर मैच का पासा पूरी तरह से पलट दिया।

दूसरी ओर, इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की राह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से थोड़ी मुश्किल हो गई है। हाालंकि, फिर भी टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है।

इस तरह प्लेऑफ में जगह बना सकती है मुंबई इंडियंस

फिलहाल आईपीएल 2026 की पाॅइंट्स टेबल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर मौजूद है। वह इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से ऊपर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मुकाबलों में जीत मिली।

खैर, आईपीएल इतिहास को देखें तो 16 या फिर इससे ज्यादा अंकों वाली टीम को आसानी से प्लेऑफ का टिकट मिल जाता है। इससे कम अंक पाने वाली टीमों को फिर दूसरे टीमों के प्रदर्शन और नेटरनरेट का सहारा लेना पड़ता है। इस समय पाॅइंट्स टेबल में मुबंई के 4 अंक है और उसके 7 मैच बचे हुए हैं।

टीम को यहां से 16 अंकों तक पहुंचने के लिए बचे हुए 7 मैचों में से कम से कम 6 में जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम ऐसा कर लेती है, तो वह आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी। साथ ही अगर टीम का कोई मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है