ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन

जुलाई 10, 2026

Spread the love
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह मैच भारतीय महिला टीम के इंग्लैंड दौरे का आखिरी मैच था, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चलते बीच में रुका हुआ था।

खैर, मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74.5 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 285 रनों पर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए।

स्मृति-हरमन-दीप्ति ने खेली अर्धशतकीय पारियां

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा, जब ईसी वाॅन्ग ने शेफाली वर्मा (0) को विकेटकीपर एमी जोन्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद विकेटकीपर यास्तिका भारतीय 12 रनों के निजी स्कोर पर लाॅरेन बेल के खिलाफ बोल्ड आउट हो गई।

हालांकि, अच्छा स्टार्ट मिलने के बावजूद स्टाइलिस्ट मिडिल ऑर्डर राइट हैंड बैट्समैन जेमिमा रोड्रिग्स 35 रनों पर एक बार फिर ईसी वाॅन्ग का शिकार बनीं। लेकिन, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रन बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली और चौथे विकेट के लिए 89 रनों की मजबूत साझेदारी की।

स्मृति ने 108 गेंदों का सामना किया और 11 चौके व 1 छक्के की मदद से 83 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं, कप्तान हरमन ने 121 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों की मदद से 58 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी 87 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। रिचा घोष और स्नेह राणा सिर्फ 13-13 रनों का योगदान दे पाईं।

दूसरी ओर, इंग्लैंड महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सोफी एसलटन ने 21.5 ओवर में 68 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा लाॅरेन फिलर, ईसी वाॅन्ग व मैडी विलियर्स को 2-2 विकेट मिले। साथ ही लाॅरेन बैल को 1 विकेट मिला।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है