Ipl 2026: Rcb और Srh की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में यहांं जानें

मार्च 27, 2026

Spread the love
IPL 2026, RCB vs SRH (Image Credit- Twitter X)

भारत और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगुलरू में खेला जाने वाला है।

अपने पहले मैच में दोनों ही टीम जीत हासिल कर, टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के बारे में:

RCB vs SRH Match-1 Match Details (मैच डिटेल्स)

 मैचराॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच 1 आईपीएल 2026
 वेन्यूएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
 तारीख और समय28 मार्च, शाम 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्सStar Sports Network & JioHotstar

RCB vs SRH चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है। साथ ही चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज देखा जाए, तो यह बल्लेबाजों के हक में ज्यादा रहता है। मैदान की आउटफील्ड भी तेज है तो इसलिए भी रन बनाना आसान होता है, जिसके चलते यहां पर चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है और स्कोर 180 से 200 तक आराम से जा सकता है। साथ ही दूसरी पारी में ओस का ध्यान रखते हुए, कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

RCB vs SRH की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है