Women’s T20 World Cup 2026: नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जून 17, 2026

Spread the love
India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X)

यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून को भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच हेडिंग्ली लीड्स में शुरू हो चुका है। मुकाबले में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया।

तो वहीं, मैच के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले हैं। भारत ने दो जबकि नीदरलैंड ने एक बदलाव किया है। मुकाबले के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भारती फूलमाली व अरुंधती रेड्डी की जगह यास्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा को खिलाया है। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने एक बदलाव करते हुए सान्या खुराना की जगह Myrthe van den Raad को टीम में शामिल किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND W): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

नीदरलैंड (NED W): हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान व विकेटकीपर), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस जविलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग

IND W vs NED W मैच डिटेल्स

मैच भारतीय महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला, मैच 10, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
वेन्यूहेडिंग्ले, लीड्स
तारीख और समय बुधवार, 17 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

हेडिंग्ली, लीड्स: पिच रिपोर्ट

यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर तब जब गेंद नई हो और आसमान में बादल छाए हों। हालांकि, कुछ ओवरों के बाद पिच सपाट हो जाती है और बल्लेबाज बड़े स्कोर बना सकते हैं।

लीड्स में भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान मौसम सूखा और सुहावना रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 21°C रहेगा और आसमान में थोड़ी धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना 5% से भी कम है, जिससे मौसम की वजह से खेल में रुकावट आने का खतरा लगभग न के बराबर है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है